हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। प्रवेश की अंतिम तिथि कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने छात्रहित को देखते हुए बढ़ाई है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल ने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि पहले 30 नवंबर थी, जिसे विस्तारित किया गया है। प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।