फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गैर पंजीकृत गाइड ने किया परेशान पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में गैर पंजीकृत गाइड को पर्यटकों को परेशान करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ पुलिए एक्ट में कार्रवाई कर चेतावनी देकर छोड़ दिया है। मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड के पास एक युवक वाहन को रोककर पर्यटकों को होटल में कमरे दिलाने की बात कर रहा था। बार-बार सड़क किनारे वाहन रोकने के चलते यातायात बाधित हो रहा था। बार-बार अनाउंसमेंट के बाद भी जब युवक नहीं माना तो पुलिस उसे कोतवाली ले आई। वहां युवक खुद को पंजीकृत गाइड बताने लगा। पुलिस ने जब उसकी आईडी की जांच की तो वह पूर्व में एक्सपायर निकली। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मल्लीताल पिलग्रिम लॉज निवासी मो. तालिब के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गैर पंजीकृत गाइडों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें