फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टीबी मरीजों को पोषण संबंधी सहायता व परामर्श देगा कुविवि

Thu, 20 Feb 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देगा। विवि आर्थिक रूप से कमजोर क्षय रोग (टीबी) के मरीजों को पोषण संबंधी सहायता और परामर्श प्रदान करेगा, जिससे उनका इलाज अधिक प्रभावी हो सके। विवि ने निर्णय लिया है कि डॉक्टरों की ओर से अनुशंसित पोषण आहार मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा फार्मेसी विभाग के कुछ छात्रों को इन मरीजों की नियमित काउंसलिंग और सहायता के लिए तैनात किया जाएगा। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि विवि का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। उन्होंने बताया कि अब तक आठ जरूरतमंद मरीजों की पहचान की जा चुकी है। कुलपति ने बताया कि विवि भविष्य में इस अभियान को और अधिक विस्तारित करते हुए जागरूकता अभियान भी शुरू करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें