हल्द्वानी। स्नातक एवं स्नातकोत्तर के सभी छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पोर्टल खोल दिया है। प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के छात्र अब अपने परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि परीक्षाएं आठ दिसंबर से शुरू हो रही हैं। ऐसे में सभी विद्यार्थी समय रहते अपने आवेदन पत्र भर लें। अंतिम तिथि के बाद फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरते समय छात्र अपना नाम, अनुक्रमांक, विषय और सेमेस्टर सही से भरें। प्राचार्य ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें। समय पर फॉर्म भरकर परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।