फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Traffic: ट्रैफिक में मंत्री अजय टम्टा का वाहन फंसा, काठगोदाम से रानीबाग तक तीन किमी लगा जाम

Mon, 01 Jul 2024 09:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

पर्यटन सीजन के अंतिम सप्ताह में रविवार को रानीबाग से कैंची तक जाम लग गया। इससे एक ओर जहां यात्रियों और सैलानियों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं कैंची से भवाली तक रविवार दोपहर बाद केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग में अमृतपुर के पास लगा जाम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन सीजन के अंतिम सप्ताह में रविवार को रानीबाग से कैंची तक जाम लग गया। इससे एक ओर जहां यात्रियों और सैलानियों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं कैंची से भवाली तक रविवार दोपहर बाद केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को भी जाम में फंसे रहे। राज्य मंत्री के जाम में फंसने से भाजपाइयों को उनके स्वागत के लिए इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


रविवार को कैंची में श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक होने से सड़क पर जाम की समस्या बनी रही। साथ ही भवाली में जाम लगता रहा। वहीं भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर सलड़ी, चंदादेवी और काठगोदाम तक दो घंटे से अधिक जाम लगने से सैलानियों की ट्रेनें तक छूट गईं। जाम के चलते सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रविवार को भीमताल पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें भी कैंची में जाम से जूझना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि मंत्री को खुद जाम में फंसने के बाद जाम की समस्या को हल करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। ताकि सैलानियों और यात्रियों को जाम से दो चार न होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें