फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वर्दी के लिए प्यार, व्यवहार, अनुशासन और विनम्रता जरूरी

Mon, 10 Apr 2023 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार के साथ अधिकारी व कैडेट्स। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि यदि आप सशस्त्र बलों में शामिल होना चाहते हैं तो समर्पण, प्रेरणा, धैर्य, वर्दी के लिए प्यार, व्यवहार, अनुशासन, विनम्रता जरूरी है। इनसे आप आसानी से अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। एनसीसी कैडेट का योगदान महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वह स्वेच्छा से सम्मिलित होते है और एनसीसी कैडेट होने के नाते आप भी सशस्त्र बल की तरह देश की सेवा करते हैं।
विज्ञापन

नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम रविवार को एडीसी नैनीताल में आधिकारिक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने एनसीसी के अधिकारियों व कुमाऊं विवि के नेवल एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात की। कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कई कैडेट भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित रहते हैं।
हाल के अग्निवीर बैचों में, सफल उम्मीदवारों की एक बड़ी संख्या एनसीसी कैडेट थे। एनसीसी ने केवल इस तरह के प्रदर्शन के अवसर प्रदान करता है, बल्कि नेतृत्व, कमांडरशिप और टीम प्रबंधन सहित महत्वपूर्ण कौशल भी प्रदान करता है।
विज्ञापन


इस मौके पर नैनीताल ग्रुप मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गोविंद सिंह कनवाल, प्रशिक्षण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हितेश काला, 79 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अजय सिंह, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वाइस प्रिंसिपल कमांडर नागराजन, कुमाऊं विवि के एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह, चीफ इंस्ट्रक्टर सुनीत बलूनी, नितेश चंद्रा, शिवराज वर्मा, जयभान सिंह, सूंदर, हेमंत, भगवत बिष्ट, कमलेश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें