फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओखलकांडा में खाई में मिला अज्ञात का शव

Mon, 01 Jan 2024 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुकना गांव में रविवार शाम छह बजे स्थानीय लोगों को खाई में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा दिखा। देर शाम पटवारी रवि पांडे ने टीम और स्थानीय लोगों के साथ शव को खाई से बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


पटवारी रवि पांडे ने बताया कि रविवार शाम छह बजे लोगों ने खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकाला। कहा कि शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों और रेगुलर पुलिस की मदद ली जा रही है। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। प्रथमदृष्टया युवक के खाई में गिरने से मौत होने का अंदेशा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक की उम्र 30 से 40 के बीच प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें