हल्द्वानी। बारिश के कारण जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 पुरुष वर्ग के ट्रायल अब 25 और 26 जुलाई को होंगे। इससे पहले यह ट्रायल आज से शुरू होने थे। नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि तीन दिन से बारिश के कारण ट्रायल की तिथि आगे बढ़ा दी है। ट्रायल में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवा खिलाड़ी ट्रायल वाले दिन भी गट्स एंड ग्लोरी मैदान कमलुवागांजा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इधर, अंडर 16, अंडर 23 और ओपन वर्ग के खिलाड़ी भी ट्रायल के लिए कमलुवागांजा से रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इन वर्ग के ट्रायल की तिथि अब तक घोषित नहीं हुई है। ट्रायल प्रक्रिया कोविड गाइडलाइन के अनुसार संपन्न होगी। (संवाद)