फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में आज से शुरू होगा अंडर-18 स्कूली फुटबाल टूर्नामेंट

Thu, 08 Oct 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मेले के चलते खराब हुए खेल मैदान को पूरी तरह ठीक कर आज से अंडर-18 स्कूली फुटबाल टूर्नामेंट के मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं। जिला खेल संघ ने मैदान को दुरुस्त कर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फुटबाल सचिव पवन खनायत के नेतृत्व में टीम ने मैदान को खेलने लायक बनाया। आयोजन को सुव्यवस्थित करने में खीमराज देऊपा, शैलेंद्र बर्गली, हरीश जोशी और भूपेंद्र बिष्ट जुटे रहे। डीएसए के महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि टूर्नामेंट में केवल स्कूली टीमें ही प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस बार कुल 17 टीमें शिरकत कर रही हैं जिससे स्थानीय स्कूली बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें