नैनीताल। नैनीताल में अंडर-18 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन करने की तैयारियां चल रही हैं। फुटबाल एसोसिएशन के सचिव पवन खड़ायत ने बताया कि इसके मुकाबले नैनीताल के मल्लीताल खेल मैदान में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की आधिकारिक तिथियों और पंजीकरण प्रक्रिया का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। संवाद