लालकुआं। शनिवार को कोतवाली चौराहे पर एक अनियंत्रित ट्रक होली ग्राउंड में जा घुसा जिससे एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। हादसे में पास की कॉस्मेटिक दुकानें बाल-बाल बचीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला।