कोटाबाग। ग्राम पंचायत नौदा की प्रधान निर्मला ढौंडियाल ने कोटाबाग में अवैध कॉलोनी निर्माण पर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजा है। प्रधान ने पत्र में कहा कि ग्राम नौदा में 25 बीघा और कल्याणपुर में 34 नाली जमीन पर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। बाहरी व्यक्ति बिना पंचायत अनुमति के यह निर्माण कर रहे हैं। इन कॉलोनियों में 400 से अधिक अवैध पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं। इससे पुरानी पेयजल योजना पर दबाव बढ़ गया है। इस कारण मूल निवासी गंभीर जलसंकट का सामना कर रहे हैं। प्रधान ने अवैध निर्माण रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।