फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अस्पताल में बढ़े टायफाइड के मरीज

Sun, 13 Jul 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में एक सप्ताह में टायफाइड के मरीजों में दोगुना की बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह पूर्व अस्पताल में 8 से 10 मरीज ही पहुंच रहे थे, लेकिन एक सप्ताह से प्रतिदिन 18 से 20 मरीज टायफाइड के लक्षणों से ग्रसित उपचार कराने आ रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा ने बताया कि एक सप्ताह में टायफाइड के मामले तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में टायफाइड से 18 से 20 मामले रोज आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें