पतलोट (नैनीताल)। खनस्यूं पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाकर चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने बताया कि सिमलिया बैंड से 1 किमी दूर खनस्यूं-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर स्कूटी सवार दो युवकों की चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि दीपक थुवाल निवासी हैड़ाखान और हर्षित रावत निवासी तल्ला कृष्णापुर तल्लीताल के पास से 202 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर स्कूटी सीज की गई है।