फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर के दो हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। इनका पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना में शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार इंदिरा कॉलोनी निवासी विजय (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर किच्छा के ग्राम पुलभट्टा निवासी सुरेश (35) यहां गांव धूरिया निवासी अपने रिश्तेदार सरबन के घर आया था। सुरेश शुक्रवार शाम बाइक से घर लौट रहा था कि बेरिया दौलत मार्ग पर महोली जंगल में उसकी बाइक पोल से टकरा गई। इस कारण सुरेश घायल हो गया। सीएचसी में लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं जिला मुरादाबाद यूपी के कस्बा बिलारी निवासी राजकुमार गांव दौलपुरी में अपने ससुराल आया था। शुक्रवार शाम बाइक से बाजार जाते समय टोपा कॉलोनी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर राजकुमार और शिवा घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरोें ने राजकुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें