फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गर्जिया में महिला के गले से दो महिलाओं ने सोने की चेन झपटी

Tue, 03 Jun 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गर्जिया मंदिर में बाजपुर से महिला के गले से दो महिलाओं ने सोने की चेन झपट ली। बाजपुर निवासी ममता श्रीवास्तव पत्नी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर में बताया कि रविवार को वह परिवार के साथ गर्जिया पहुंची थी। मंदिर परिसर में पीछे से आ रही दो महिलाओं ने उसके गले से सोने की चेन निकाल ली। झपटमार महिलाओं ने उनकी बहन शीला देवी के गले से भी चेन निकालने का प्रयास किया। इस दौरान शीला ने एक महिला का हाथ पकड़ लिया। आरोपी महिलाएं हाथ छुड़ाकर भाग गईं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें