हल्द्वानी। एसटीएच में उपचार के दौरान दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार बागजाला, गौलापार निवासी आरती सिंह (28) पत्नी प्रमोद सिंह की बृहस्पतिवार की रात तबीयत बिगड़ गई। एसटीएच में भर्ती कराने के बाद उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इधर सूमी धारी निवासी 42 वर्षीय देवकी देवी पत्नी प्रकाश चंद्र की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए। जहां से एसटीएच में भर्ती कराया गया लेकिन शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। (माई सिटी रिपोर्टर)