फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ठंडी सड़क पर दोपहिया वाहनों पर लगाया जाए प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर की ठंडी सड़क पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने जिला विकास प्राधिकरण को पत्र भेजा है। उन्होंने मार्ग पर वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की पूर्व व्यवस्था को प्रभावी करने की मांग की है। यह मार्ग पैदल आवाजाही और धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए है। पर्यावरणविदों ने हमेशा इस पर वाहनों के प्रवेश का विरोध किया है। हाल ही में 90 लाख रुपये की लागत से झील किनारे आकर्षक रेलिंग और लाइट लगाई गई हैं। मुख्य प्रवेश स्थल पर लगा रिवॉल्विंग गेट नदारद है। इसी कारण दोपहिया वाहन प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंच रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने डीडीए से पूर्व की तरह रिवॉल्विंग गेट लगाने का आग्रह किया है। इससे पैदल यात्री ही मार्ग में प्रवेश कर पाएंगे और दोपहिया वाहन प्रतिबंधित हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें