फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रवन्ने से अधिक लकड़ी ले जा रहे दो वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज स्थित टेड़ा और बेलगढ़ बैरियर पर वन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाते हुए दो वाहनों को सीज किया है। दोनों वाहनों में रवन्ने से अधिक लकड़ियां पाई गई। कोसी रेंज के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर बैरियरों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। बताया कि टेड़ा बैरियर पर पाटकोट से लकड़ी ला रहे कैंटर को रोका गया। इस दौरान केंटर में 10 नग रवन्ने से अधिक पाए गए। दूसरे मामले में बेलगढ़ बैरियर पर रामनगर से बैलपड़ाव की ओर जा रहे वाहन को रोका। इस दौरान वाहन में चीड़ के 200 फ्रेम रवन्ने से अधिक पाए गए। दोनों वाहनों को सीज कर कोसी रेंज के परिसर में खड़ा कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें