नैनीताल। मल्लीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर के बाहर बाबा बनकर दो लोग राहगीरों से रुपये मांग रहे थे। दोनों के संदिग्ध नजर आने पर व्यापारियों ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो दोनों के बरेली के होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोग दोनों को पकड़ कोतवाली ले आए। पुलिस की पूछताछ में दोनों का सत्यापन नहीं मिला। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि सुभाष नगर बरेली निवासी भोलू सिंह व अमरजीत सिंह के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है।