हल्द्वानी। प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अबतक लगभग दो हजार विद्यार्थी आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन जमा कर चुके हैं। 20 जुलाई तक ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले सत्र में करीब आठ हजार विद्यार्थियों ने आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लिया था। इस बार प्रवेश संख्या बढ़ने की उम्मीद है। संवाद