फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: भाखड़ा नाले के तेज बहाव में दो लोग बहे, 30 मीटर दूर निकले; बड़ा हादसा टला

Tue, 28 Jul 2026 06:48 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

उफान पर बह रहे फतेहपुर रेंज में भाखड़ा नाला पार करते वक्त बाइक में सवार दो लोग नाले के पानी के तेज बहाव में बह गए। लगभग तीस मीटर तक बहने के बाद किसी तरह दोनों ने नाले से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
भाखड़ा नाले के तेज बहाव में बहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को उफान पर बह रहे फतेहपुर रेंज में भाखड़ा नाला पार करते वक्त बाइक में सवार दो लोग नाले के पानी के तेज बहाव में बह गए। लगभग तीस मीटर तक बहने के बाद किसी तरह दोनों ने नाले से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से हट लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों लोग वहां से जा चुके थे।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दो ग्रामीण बाइक से कालाढूंगी की तरफ जा रहे थे। फतेहपुर के पास ही भाखड़ा नाले में पानी उफान पर था। इसके बावजूद बाइक सवारों ने तेज रफ्तार बाइक से नाला पार करने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही बाइक नाले के मध्य पहुंची तो वह असंतुलित होकर नाले में जा गिरी और उसमें सवार दोनों लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। दोनों ने संभलने का प्रयास किया लेकिन वह पानी के तेज बहाव में खुद का संतुलन नहीं बना सके। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग तीस मीटर पानी में बहने के बाद दोनों नाले में उस स्थान पर जा पहुंचे जहां पानी का बहाव कम था।

पानी कम होने के कारण दोनों ने किसी तरह संभलते हुए खुद को और बाइक को नाले से बाहर निकलकर जान बचाई। इसी दौरान किसी ने फोन पर पुलिस को दो लोगों के नाले में बहने की सूचना दे दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक दोनों लोग नाले से निकलकर कालाढूंगी को रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें