फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में कोविड पॉजिटिव दो और की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में देर शाम कोविड पॉजिटिव दो और मरीज की मौत हो गई। एक मरीज लालकुआं और एक हल्द्वानी का था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लालकुआं निवासी 34 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव मरीज को बृहस्पतिवार को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ के साथ ही निमोनिया था और किडनी संबंधी दिक्कत भी थी, जबकि हल्द्वानी निवासी 54 वर्षीय महिला मरीज को चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। उसकी डायलिसिस भी हुई थी। साथ ही निमोनिया भी था। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रात लगभग सवा आठ बजे उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर मेडिसिन विभाग के दो पीजे जेआर भी पॉजिटिव आ गए। जबकि एक पीजी जेआर की रिपोर्ट निगेटिव आई, हालांकि उसका खांसी, जुकाम के साथ ही गले में खराश है। उसका सैंपल दोबारा जांच को भेजा जाएगा। पॉजिटिव आईं पीजी जेआर रूम पार्टनर भी हैं और इनका दिनभर एमएस कार्यालय में भी आना जाना रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें