फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के छात्र समेत आईटीआई के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आईटीआई गैंग के फरार चल रहे पांच आरोपियों में से पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक शराब कारोबारी का भाई है तो दूसरा इंजीनियरिंग का छात्र है। कोर्ट के आदेश पर युवक को जेल और किशोर को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज के मैदान में 16 अगस्त को आईटीआई गैंग ने धानमिल निवासी शिवम बिष्ट को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल के पिता की ओर से आईटीआई गैंग के चार नामजद समेत पंद्रह-बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। 17 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने आईटीआई गैंग के आठ सदस्यों और उसके बाद 20 अगस्त को दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
वहीं बृहस्पतिवार को पुलिस ने आईटीआई गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नकुल अधिकारी के पिता का एक साल पहले निधन हो चुका है जो बार संचालक थे। युवक का भाई शराब कारोबार से जुड़ा है। वहीं दूसरा किशोर कमलुवागांजा इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उसने इंजीनियरिंग के लिए दिल्ली स्थित कोचिंग सेंटर में प्रवेश भी ले रखा है। पुलिस ने नकुल अधिकारी को जेल और दूसरे को राजकीय संप्रेक्षण (किशोर) गृह भेज दिया है। हालांकि चिह्नित हुए 15 लोगों में से तीन आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें