रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल दो लाख 16 हजार परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। वर्ष 2024-25 में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए 2,23,403 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 1,13,688 और इंटरमीडिएट में 1,09,699 परीक्षार्थी शामिल थे। बोर्ड के अपर सचिव बृजमोजन रावत ने बताया कि इस साल प्रदेश के 3300 विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के लिए दो लाख 16 हजार परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। हाईस्कूल में 113000 और इंटरमीडिएट में 103000 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बताया कि प्रपत्रों की जांच के बाद बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों के आंकड़े जारी किए जाएंगे।