कोटाबाग। खनन विभाग ने दो जेसीबी और डंपरों को अवैध खनन करने पर सीज किया है। खान अधिकारी ताजबर सिंह नेगी को ग्राम पट्टी स्यात कोटाबाग स्थित एक रिजॉर्ट में अवैध खनन व अवैध परिवहन की सूचना मिली। बताया कि रिजॉर्ट स्वामी परिसर में 2 जेसीबी से 3 डंपरों में खनिज सामग्री की अवैध खोदाई और लोडिंग कर रहा था। उसके पास किसी प्रकार की अनुमति नहीं पाई। जेसीपी, डंपर को तत्काल सीज कर दिया गया। खनन अधिकारी ने नियमों का उल्लंघन करने पर रिजॉर्ट पर जुर्माना भी लगाया। मौके पर खान निरीक्षक अनिल मुयाल, वन विभाग से डिप्टी रेंजर देवकी नंदन व अन्य कर्मी मौजूद थे। संवाद