फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो इंस्पेक्टर डीएसपी बने, एसएसपी ने लगाए बैज

Sat, 04 Apr 2026 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल । उत्तराखंड पुलिस में नैनीताल जनपद में तैनात दो इंस्पेक्टरों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट को यह पदोन्नति मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजुनाथ टीसी ने एक पद अलंकरण समारोह में दोनों अधिकारियों के कंधों पर यूपीएस बैज लगाकर उन्हें नए पद पर अलंकृत किया। एसएसपी ने उनके अनुशासन, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों अधिकारियों ने वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक (एसआई) के रूप में पुलिस सेवा शुरू की थी। उमेश कुमार मलिक वर्ष 2016 में इंस्पेक्टर बने थे जबकि वेद प्रकाश भट्ट वर्ष 2015 में दलनायक पद पर पदोन्नत हुए थे। यहां एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें