फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट का सामान ले जा रहे कैंटर के पलटने से दो घायल

विज्ञापन
लोहाली के पास एनएन पर पलटा कैंटर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजामार्ग पर रविवार की देर रीत करीब एक बजे लोहाली की पहाड़ी के पास हल्द्वानी से मुनस्यारी की तरफ ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर जा रहा कैंटर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। जिससे चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को 108 सेवा की मदद से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। दोनों को इलाज के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। कैंटर का सामान सड़क पर बिखर गया और अल्मोड़ा हल्द्वानी की तरफ आने जाने वाले वाहन कच्चे मार्ग की तरफ से गुजरे। हादसे में कैंटर चालक हरीश सिंह दानू और क्लीनर प्रकाश राणा निवासी मुनस्यारी घायल हुए थे। खैरना चौकी पुलिस के कांस्टेबल पूरन नाथ गोस्वामी और महेंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया था। ट्रांसपोर्टर कुंदन सिंह ने बताया कि कुछ सामान टूटने से नुकसान हुआ है बाकी सामान को दूसरे वाहन से मुनस्यारी भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें