लोहाली के पास एनएन पर पलटा कैंटर।
- फोटो : AMAR UJALA
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजामार्ग पर रविवार की देर रीत करीब एक बजे लोहाली की पहाड़ी के पास हल्द्वानी से मुनस्यारी की तरफ ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर जा रहा कैंटर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। जिससे चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को 108 सेवा की मदद से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। दोनों को इलाज के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। कैंटर का सामान सड़क पर बिखर गया और अल्मोड़ा हल्द्वानी की तरफ आने जाने वाले वाहन कच्चे मार्ग की तरफ से गुजरे। हादसे में कैंटर चालक हरीश सिंह दानू और क्लीनर प्रकाश राणा निवासी मुनस्यारी घायल हुए थे। खैरना चौकी पुलिस के कांस्टेबल पूरन नाथ गोस्वामी और महेंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया था।
ट्रांसपोर्टर कुंदन सिंह ने बताया कि कुछ सामान टूटने से नुकसान हुआ है बाकी सामान को दूसरे वाहन से मुनस्यारी भेजा जा रहा है। संवाद