फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जंगली सूअर के हमले में दो किसान घायल

Tue, 17 Oct 2023 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गरमपानी सीएचसी में जंगली सूअर के हमले से घायल ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के जाख गांव में सोमवार रात जंगली सूअर के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे डेयरी में दूध पहुंचाकर गांव को लौट रहे दीप चंद्र उपाध्याय (52) पुत्र मदन मोहन और जीवन सिंह नेगी (47) पुत्र नैन सिंह निवासी जाख पर अचानक सूअर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सूअर जंगल में भाग गया। ग्रामीण दोनों को लेकर सीएचसी गरमपानी पहुंचे जहां से उन्हें एसटीएच रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से जंगली सूअरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें