पीरूमदारा। पीरूमदारा के बैलजुड़ी इंटर कॉलेज के पास बुधवार को दो डंपरों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज सुनील धनिक ने बताया कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई। बाद में दोनों डंपर स्वामियों के बीच समझौता हो गया है।