नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के आंतरिक आईक्यूएसीएम की ओर से पीएम-उषा के अंतर्गत मेरु पहल के तहत दो दिवसीय शोध कार्यप्रणाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। देवदार सभागार यूजीसी-एमएमटीटीसी द हर्मिटेज में बृहस्पतिवार से होने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य शोधार्थियों को आधुनिक शोध पद्धतियों, नैतिक मानकों तथा अकादमिक लेखन की नवीन तकनीकों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. रीतेश साह ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं, जो शोध कार्य के विविध पक्षों पर अपने व्याख्यान देंगे।