फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डायट में दो दिवसीय कुमाऊंनी भाषा संगोष्ठी आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय कुमाऊंनी भाषा एवं साहित्य विषय पर संगोष्ठी शुरू होगी। संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बहुभाषी शिक्षा के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। संस्थान के प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य कुमाऊंनी भाषा का संरक्षण-संवर्धन है। कार्यक्रम में अल्मोड़ा एसएसजे परिसर के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट, प्रो. देव सिंह पोखरिया, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रो. चंद्रकला रावत समेत अन्य वक्ता व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें