फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोहाखामताल में दो दिनी वैशाखी पूर्णिमा मेला 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के लोहाखामताल में वैशाखी पूर्णिमा मेले का आयोजन 30 अप्रैल और एक मई को किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दीवान सिंह और मेला कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को ब्लॉक स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम चार बजे से गायन और डांस प्रतियोगिता होगी। रात 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायक राकेश खनवाल, राकेश पनेरू, महेंद्र घाघलिया, भजन गायक प्रमोद जोशी, झोड़ा गायक मदन गौनिया, हास्य कलाकार हनी रूवाली, डांस ग्रुप रागनी कला केंद्र, रिमझिम कूर्मांचल दल प्रस्तुति देंगे। एक मई सुबह दो बजे से जागर के माध्यम से देवताओं का आह्वान किया जाएगा। सुबह पांच बजे से पवित्र कुंड में स्नान के बाद सात बजे से प्रसाद वितरण होगा। मेले की तैयारी में क्षेत्र और चौगड़ के लोग लगे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें