नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय वार्षिकोत्सव गूंज का आयोजन किया जाएगा। छात्रसंघ की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने बताया कि पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट और खेल मंत्री रेखा आर्या शिरकत करेंगे।
स्टार प्रोग्रामर श्वेता माहरा रहेंगी जबकि दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, कुलपति प्रो. डीएस रावत व विशिष्ट अतिथि प्रो. अनिल कपूर डब्बू, प्रो. अतुल जोशी रहेंगे। साथ ही स्टार प्रोग्रामर माया उपाध्याय होंगी। संवाद