फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: हल्द्वानी नगर निगम के दो प्रत्याशियों पर लगे गंभीर आरोप, रिटर्निंग ऑफिसर ने दी तहरीर; होगी जांच

Thu, 09 Jan 2025 02:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी नगर निगम के दो पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान शपथपत्र में तथ्य छुपाने का मामला सामने आया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। अब जांच के बाद मुकदमा दर्ज या अन्य विधि संगत कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में हल्द्वानी नगर निगम के दो पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान शपथपत्र में तथ्य छुपाने का मामला सामने आया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने शपथ पत्र में तथ्य छुपाने के चलते हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। रिटर्निंग ऑफिसर परितोष वर्मा ने बताया कि पार्षद प्रत्याशी रवि जोशी और पार्षद प्रत्याशी राजेंद्र जीना की ओर से अपने शपथ पत्र में कई मुकदमे या सजा संबंधी अपराधों को छुपाने का मामला सामने आया है। हल्द्वानी कोतवाली में दोनों पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसमें जांच के बाद मुकदमा दर्ज या अन्य विधि संगत कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें