रामनगर। श्मशान घाट के मुख्य गेट पर कूड़ा फेंकने वालों पर पालिका अब कार्यवाही करेगी। घाट के मुख्य द्वार पर निगरानी के लिए दो सीसीटीवी लगवा दिए गए हैं। पालिका प्रशासक, एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि अब श्मशान घाट के मुख्य द्वार के पास यदि कोई कूड़ा फेंकता हुआ सीसीटीवी में रिकॉर्ड होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद