फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को बरेली के लिए दो बसें अतिरिक्त चलेंगी, बरेली में होने वाली सिविल सर्विसेस की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रबंधन ने लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली में रविवार को सिविल सर्विसेस की प्रारंभिक परीक्षा है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने सुबह पांच बजे से बरेली रूट के लिए दो अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है। उधर, शुक्रवार को देहरादून और कोटद्वार के लिए दो-दो बसें भेजी गईं। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि रविवार को बरेली में होने वाली सिविल सर्विसेस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभिभावकों ने बसों के संचालन की मांग की थी। इसे देखते हुए सुबह पांच बजे दो बसों का संचालन किया जाएगा। उधर, शुक्रवार को बरेली के लिए दो बसें, देहरादून तीन बसें और कोटद्वार एक बस भेजी गईं। एआरएम बिष्ट ने बताया कि शनिवार से देहरादून रूट पर दो बसें और बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें