किच्छा। दो बाइकों की टक्कर में इन पर सवार चार लोग घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गोविंद विहार काॅलोनी के प्रदीप अपने साथी सचिन के साथ चीनी मिल की ओर जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक पर गोकुल नगर निवासी इरफान व अरमान के साथ उनकी बाइक भिड़ गई। इससे चारों घायल हो गये।