फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाइक सवार दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। लालपुर पुलिस ने देवरनिया बरेली निवासी बाइक सवार दो युवकों को चाकू समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद पुलिस टीम के साथ लालपुर क्षेत्र मे गश्त कर रहे थे। चुटकी देवरिया से आजाद नगर वाले मार्ग पर बाइक से दो व्यक्ति महाराजपुर की ओर से आ रहे थे। रुकने का इशारा करने पर वे बाइक मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने टीम ने दोनों को पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से एक एक चाकू बरामद किया गया। आरोपियों ने अपना नाम देवरनिया वार्ड-2 थाना देवरनिया बरेली निवासी नईम और अफजाल बताया है। इनके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की बाइक सीज कर दी गई। दोनों एक वर्ष पहले भी चाकू के मामले में जेल जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें