फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैस में खाना बनाने वाले दो अनुचर शराब के नशे में धुत, लाइन हाजिर किया

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल कोतवाली के मैस में खाना बनाने वाले दो अनुचर सोमवार को शराब के नशे में धुत मिले। इसके बाद दोनों को मेडिकल के बाद पुलिस लाइन में संबद्ध कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मल्लीताल कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी सोमवार सुबह खाना खाने के लिए मैस में गए लेकिन वहां न तो खाना बना था और न ही अनुचर थे। बाद में पता चला कि दोनों कर्मचारी पुलिस कर्मियों के कमरों में शराब के नशे में धुत पड़े हैं। इसकी सूचना अन्य पुलिस कर्मियों ने कोतवाल अशोक कुमार सिंह को दी। सूचना पर कोतवाल ने दोनों से बात करने के बाद इस संबंध में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को रिपोर्ट प्रेषित की। विभागीय अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों को पुलिस लाइन संबद्ध कर दिया। एसएसपी सुनील कुमार मीणा के अनुसार मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें