नैनीताल। दुष्कर्म पीड़ित बालिका का मुकदमा लड़ने के लिए अधिवक्ता संजय त्रिपाठी और स्वाति परिहार आगे आए हैं। उन्होंने निशुल्क पैरवी की बात कही है। दोनों ने कहा कि वह पीड़िता का मुकदमा लड़ने के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे। दोनों अधिवक्ताओं ने कहा कि पीड़िता के वाद की पैरवी के अलावा हर स्तर पर मदद करने के लिए तैयार हैं।