फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर्नशिप के लिए मेडिकल कॉलेज का तुगलकी फरमान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना के कहर के चलते हवाई सेवाओं से लेकर आवागमन के सभी साधन बंद हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज ने इंटर्नशिप के लिए 107 छात्र-छात्राओं के लिए तुगलकी फरमान जारी करते हुए आज ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने 26 मार्च को आदेश जारी किया कि 25 मार्च को विवि की ओर से जारी परीक्षा परिणाम के आधार पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इंटर्नशिप 27 मार्च से शुरू की जा रही है। सभी विद्यार्थियों को आदेशित किया जाता है कि 27 मार्च को राजकीय मेडिकल कालेज के अकादमिक अनुभाग में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि सभी 107 विद्यार्थियों को आदेश दिया है। कहा कि डीएम से अनुमति के लिए अनुरोध किया है। अनुमति पत्र जारी होने के बाद विद्यार्थियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें