फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट: भगवानपुर तल्ला का नलकूप खराब, ग्रामीणों ने बैठक कर व्यवस्था में सुधार की मांग की

Fri, 15 May 2026 10:01 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

भगवानपुर तल्ला में नलकूप फुंकने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है जिससे ग्रामीणों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में एक बार फिर भगवानपुर तल्ला में पेयजल संकट गहरा गया है। नलकूप फुंकने से जलापूर्ति ठप हो गई है। सुधार के बाद 10 से 15 दिन में यह नलकूप फिर दोबारा खराब हुआ है।

ग्रामीणों ने कहा कि भगवानपुर तल्ला क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। यहां का नलकूप घरेलू उपयोग के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी पानी की आपूर्ति करता है। क्षेत्र में कृषि भूमि बहुत कम बची है इसलिए संबंधित विभाग को वास्तविक कृषि भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर उसी के अनुरूप सिंचाई के लिए पानी का आवंटन करना चाहिए। आरोप है कि कई स्थानों पर भूखंडों और गैर-कृषि भूमि में भी खेती के नाम पर पानी का उपयोग किया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण बड़े इलाके की आबादी आए दिन पानी की किल्लत झेलने के लिए मजबूर है। उन्होंने स्थायी समाधान नहीं निकालने पर आंदोलन किया जाएगा। वहां सोबन सिंह भड़, गोविंद बड़ती, राजेंद्र फर्त्याल, चंदन बिष्ट, चारू पांडे, नंदन सिंह अधिकारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें