फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल की दीवार में दबकर मासूम की मौत 

Sat, 12 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपल पोखरा नंबर-2 में सरकारी ट्यूबवेल परिसर की दीवार गिरने से एक बालक दब गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांकी बच्चे घायल होने पर भाग निकले। मुखानी पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पीपलपोखरा नंबर दो निवासी किसान भास्करानंद जोशी के पुत्र नितिन जोशी (10) समेत चार बच्चे सरकारी ट्यूूबवेल की चहारदीवारी का गेट पकड़कर चार बच्चे झूल रहे थे। अचानक  दीवार नितिन ऊपर गिर पड़ी। अन्य बच्चे घायल होने के बाद भाग निकले।

देर तक बच्चा मलबे में दबा रहा। ग्रामीणों ने बच्चे को मलबे से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बच्चे के शव का पंचायत नामा कर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना का शिकार बच्चा कक्षा पांच में पढ़ता था।  पुलिस ने घटना के तह तक पहुंचने के लिए अन्य बच्चों को बुलाया है। हादसे के चलते गांव के लोग काफी गमगीन हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें