फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रूसी बाईपास पर पलटा सिलिंडरों से भरा ट्रक

Sat, 23 May 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के पास रूसी बाईपास क्षेत्र में एचपी गैस सिलिंडरों से भरा एक ट्रक देर रात अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रक खाई की ओर गिरने के बजाय पहाड़ी की तरफ पलटा जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा निवासी चालक दीपक रात करीब 11 बजे नैनीताल से एचपी के खाली गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक लेकर सितारगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान रूसी बाईपास के पास चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया। हादसे के दौरान चालक का पैर ट्रक में फंस गया। सूचना मिलने पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई है। बताया कि ट्रक में खाली सिलिंडर थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें