फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, ग्रामीण और भाजपा नेताओं ने किया हंगामा; तीन हिरासत में

Thu, 16 Apr 2026 11:05 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में गोवंश को ट्रक में ठूंस-ठूंसकर ले जाने का मामला सामने आने पर ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
भीमताल में वाहन के अंदर भरे गौवंश और कोतवाली में पहुंचे लोग। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के भीमताल की ग्राम पंचायत जंतवालगांव में बुधवार शाम छह बजे एक ट्रक में गोवंश को भरकर ले जाने पर ग्रामीण और भाजपा नेता भड़क गए। वाहन के अंदर आठ मवेशियों को भरकर हल्द्वानी की ओर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। भीमताल कोतवाल राजेश यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन चालक और अन्य लोगों के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर मवेशियों समेत वाहन में सवार लोगों को कोतवाली लेकर पहुंचे। वाहन में दो मवेशियों की हालत गंभीर होने पर उनका पशु चिकित्सालय में इलाज किया गया। शेष को भीमताल की निजी गोशाला में भेजा गया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन जंतवाल, भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट और कुलदीप बोहरा ने बताया कि वाहन में गोवंश को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। मामले में तमाम भाजपा नेता और अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भीमताल निवासी एक आरोपी दूसरे समुदाय का है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि वाहन सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सही जवाब नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पंकज जोशी, आशु पाठक, शरद पांडे, कमल देवका, मोनू पांडे, गौतम मटियाली, अंकित रावत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें