फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज और निजी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान प्रभातफेरी निकाली गई और छात्र.छात्राओं के साथ ही विभिन्न संगठनों के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों से मनमोह लिया। इस दौरान प्रतिभाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम में विधायक बंशीधर भगतए विधायक सुमित हृदयेश और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जिसमें समाज के हर तबके की बात कही गई है।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना से की। साथ ही देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहर में प्रभातफेरी निकाली। यहां रामपुर रोड पर वन संरक्षक कार्यालय में मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं प्रसन्न कुमार ने 40 वनकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

आदर्श नगर पीलीकोठी स्थित उपनल कार्यालय में गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान मुख्य परियोजना अधिकारी कर्नल आलोक पांडेए वरिष्ठ लिपिक नारायण सिंहए महेश चंद्र लोहनीए पीएसए अनीता रानाए राजेंद्र सिंह भंडारीए पंकज मॉसीवालए लक्ष्मण सिंहए गणेश गिरीए विनोद मेहरा और जयपाल सिंह रावत मौजूद रहे।
इधर, बहुउद्देशीय भवन, कोतवाली थाना, बनभूलपुरा, मुखानी और काठगोदाम थाने में भी ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों ने देश हित में शपथ ली। इस दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसओ नीरज भाकुनी, एसओ प्रमोद पाठक, एसओ रमेश सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
मटर गली के व्यापारियों ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. जोगिंदर रौतेला, सुरजीत सिंह नरूला, जाकिर हुसैन सिद्दीकी, हेमंत सिंह बगड़वाल, साबिर हुसैन सलमानी, दलजीत सिंह दल्ली, बलवंत पाल, पंकज गुप्ता, गोविंद सिंह बगड़वाल रहे। इधर, प्राइमरी स्कूल सदर बाजार में भी तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर शिवसेना के प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर भी मौजूद रहे। जंगी सिक्स गौरव सेनानी कल्याण समिति और साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक संस्था ने भी तिरंगा फहराकर मिठाई बांटी। इस दौरान पूर्व नायक सूबेदार जमनादत्त पाठक, सूबेदार मेजर बीसी पाठक, कैप्टन विजय कुमार, पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह डसीला, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
संविधान पर हुई चर्चा
हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति के कार्यालय विमल कुंज में सुमित्रा प्रसाद ने संविधान के बारे में बताया। इस मौके पर पर ज्ञानेंद्र जोशीए गिरीश चंद्र लोहनी, दिशांत टंडन, जाकिर हुसैन, दीक्षा पंत पांडे, नीलू नेगी, संतोष गौड़, कैलाश वाल्मीकि, भावना पांडे, हेमा जोशी, रंजना जोशी, गीता बेलवाल, तनुजा टकवाल, मीना शाही, रमा जोशी, मंजू सनवाल, कला नेगी, सोना तिवारी आदि मौजूद रहे।
स्कूलों में देशभक्ति के रंग और वसंत की चमक बिखरी
हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी एकसाथ होने से स्कूलों में देशभक्ति के रंग और वसंत की चमक बिखरी। प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने झंडा रोहण कर सलामी दी। बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए और शहीदों की वीरगाथा का मंच पर शानदार प्रदर्शन किया।
बियरशिवा: बच्चों ने ‘भारत हमको जान से प्यारा है, दैण है जाए मां सरस्वती’ गीत की शानदार प्रस्तुति दी। संस्थापक निरूपमा भट्ट तलवार और उप प्रधानाचार्य मीना सती ने ध्वजारोहण किया। जेडीएम स्कूल में प्रधानाचार्य मिनीता जोशी और प्रबंधक डीडी उपाध्याय और लिटिल फ्लावर स्कूल में प्रधानाचार्य शांति जीना ने ध्वज फहराया। इस मौके पर नींबू, चम्मच, कुर्सी, मेढक दौड़ में बच्चों ने प्रतिभाग किया।
महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में प्रधानाचार्य राकेश गुणवंत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक समित टिक्कू, शैमफोर्ड स्कूल में संस्थापक माधवी बिष्ट और प्रबंधक दयासागर बिष्ट, पाल कॉलेज में डीन जेसी तिवारी, सचिव कामिनी पाल, सीईओ निर्भय पाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। केवी कान्वेंट में प्रबंधक भूपेंद्र बिष्ट, राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय देवीपुरा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय विजयपुर में भी ध्वज फहराया गया।
इसके अलावा एमबीपीजी कॉलेज, दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्यालय, सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय, गुरुकुल इंटरनेशनल, शिवालिक, हरगोविंद सुयाल, आनंदा एकेडमी, विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय, इंस्पिरेशन स्कूल, दीप्ति पब्लिक स्कूल, कल्याणम स्पेशल स्कूल, बीएलएम एकेडमी, विजडम पब्लिक स्कूल, ऑरम द ग्लोबल स्कूल, केवी कान्वेंट, सिंथिया, केंद्रीय विद्यालय, जेडीएमए राजकीय प्राथमिक विद्यालय रानीबाग, अचीवर्स एकेडमी, एसकेएम, दून कान्वेंट, दि आनंदा एकेडमी, जस गोविनए ग्रीनवुड, शिवालिक इंटरनेशनल, बिड़लाए सेंट पॉल, लक्ष्य इंटरनेशनल, बीजी बिज आदि स्कूलों में गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
राजपुरा से युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस पर राजपुरा वार्ड से युवाओं ने तिरंगा बाइक जागरूकता रैली निकाली। प्रेम टाकीज, नैनीताल रोड होते हुए यात्रा काठगोदाम पहुंची। इस दौरान युवाओं ने देशभक्ति नारे भी लगाए। कुणाल रंधावा के नेतृत्व में निकली यात्रा का शुभारंभ प्रताप रैक्वाल, विजय मनराल ने किया। इस मौके पर दिनेश रंधावाए दीपक पांडे, जगदीश कबडवाल, सुरेंद्र बिष्ट, बॉबी चड्ढा मौजूद रहे।
शहर के स्कूल कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों की धूम
हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्त्रस्मों का आयोजन किया गया। श्रद्धा विकास एवं बाल विकास संस्था तीनपानी खन्नाफार्म में ध्वजारोहण कर देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पुष्पा कांडपाल, मंजू पांडे, ममता जोशी, पूनम जलाल, ममता आर्या, तनुजा, हेमा बसखेती आदि मौजूद रहीं।
सरस्वती देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने भी कार्यक्त्रस्मों का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों में संस्था के योगेंद्र साहू, अल्का रस्तोगी, पुष्पा, अल्का रस्तोगी, नरेश मौर्या ने सहयोग किया। हरफनमौला साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में 35 से अधिक बाल युवा और वरिष्ठ कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस मौके पर श्वेता पंत, मोहनचंद्र जोशी, पूरन भट्ट, कमल सिंह, दीक्षा बिष्ट, हर्षित कुमार, डॉ. गीता मिश्रा आदि ने अपनी रचनाओं से समा बांधा।
ओपटिमम टेनिस एसोसिएशन चूनाखान बेलपड़ाव में भी गणतंत्र दिवस पर मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिता हुई जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
चोरगलिया और गौलापार में भी लहराया तिरंगा
चोरगलिया। गौलापार और चोरगलिया के स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। वैंडी पब्लिक स्कूल, इंपीरियम पब्लिक स्कूल, हीरा कुंवर पब्लिक स्कूल और पर्वत पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली और अपने-अपने स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों से मनमोहा। इंटर कॉलेज चोरगलिया, सरस्वती शिशु मंदिर, जीडीजेएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी प्रभातफेरी निकालकर कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए। इस मौके पर विकल बवाडी, निर्मला बिष्ट, करनवीर गंगोला, पान सिंह ऐरी, केएन आगरी आदि थे। संवाद

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में झंडा रोहण के बाद सलामी देते कालाढुं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें