रामनगर/कालाढूंगी। कांग्रेस कार्यालय रामनगर में शनिवार को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने देश के प्रति उनके समर्पण, साहस और बलिदान को याद किया। वहां पर पूर्व विधायक रणजीत रावत, भुवन पांडे, अनिल अग्रवाल खुलासा, लीलाधर जोशी, गाजी करीम, विक्रम भट्ट आदि मौजूद रहे। वहीं नगर पालिका कालाढूंगी परिसर में भी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई। वहां पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोहित बुधलाकोटी, पूर्व चेयरमैन दीप चंद्र सती, वकील अहमद, जिला पंचायत सदस्य अर्णव कंबोज, सलमान वारसी, कमल अधिकारी, प्रताप बिष्ट, हाजी नदीम अहमद, जाहिद कुरैशी रहे। वही गुलजारपुर में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।