ज्योलीकोट मार्ग पर कार के ऊपर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
ज्योलीकोट। हल्द्वानी से नैनागांव नैनीताल की ओर आ रही कार के ऊपर बुधवार सुबह 10.30 बजे ज्योलीकोट-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में नंबर वन बैंड के पास अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ के कार पर गिरते ही कार सवार आशीष चंद्रा (38) पुत्र महेश चंद्रा निवासी हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ने तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में आशीष की कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार पर पेड़ गिरने से थोड़ी देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने कार और पेड़ को किनारे कर यातायात सुचारु किया। संवाद